ii. लक्ष्यों में अतिरिक्त जिला श्योपुर को भी सम्मिलित किया गया है ।
(03-07-2024) लेज़र कट सीरियल नंबर के सम्बंधित जारी दिशानिर्देशों के सम्बन्ध में कृषि यंत्रों के निर्माताओं हेतु आवश्यक सूचना:-
(06-10-2023) नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी राज्य पत्र क्रमांक सी.जी.-डी.एल.-अ.-04102023-249145 दिनांक 27 सितम्बर 2023 के अनुसार अब ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु वैद्य भारतीय पासपोर्ट या सरकार द्वारा जारी पहचान का प्रमाणपत्र और सरकार द्वारा जारी पते का प्रमाण तथा मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होगा।
(13-09-2023)
किसान ड्रोन प्रशिक्षण के कार्यक्रम अंतर्गत दस्तावेज़ सत्यापन के समय आवेदक को स्वयं का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का प्रारूप डॉउनलोड करने हेतु क्लिक करें।
(08-09-2023) किसान ड्रोन प्रशिक्षण का कार्यक्रम भोपाल RPTO में संचालित किया जा रहा है। इस हेतु आवेदन में संलग्न अनिवार्य दस्तावेज (वैध भारतीय पासपोर्ट एवं कक्षा 10 वीं पास की मार्कशीट) तथा रू. 17,700 (GST सहित) का Demand Draft (सहायक कृषि यंत्री भोपाल के नाम से) का सत्यापन कृषि यंत्री कार्यालय भोपाल में किया जा रहा है। अतः तत्काल अपने दस्तावेज सत्यापित करावें, जिससे निर्धारित समायावधि में आपका प्रशिक्षण सूची में नाम सम्मिलित किया जा सके।
(25-08-2023) निर्माताओं हेतु आवश्यक सूचना:-
अतः निर्मातागण सामग्री के पंजीयन हेतु ऑन-लाईन आवेदन से पूर्व भारत सरकार की वेबसाइट ‘‘agrimachinery.nic.in" पोर्टल पर सामग्री का रजिस्ट्रेशन क्रमांक प्राप्त कर लें। यह रजिस्ट्रेशन क्रमांक सामग्री के ऑन-लाईन आवेदन की प्रक्रिया में अनिवार्य होगा।
पूर्व से पंजीकृत निर्माताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.09.2023 तक भारत सरकार की वेबसाइट ‘‘agrimachinery.nic.in" पोर्टल पर पंजीयन पूर्ण कराकर संचालनालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करावें।
--- XXX ---
(13-04-2022)- ई -कृषि यन्त्र अनुदान पोर्टल अंतर्गत पंजीकृत निर्माताओं के अवधि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 की अवधि हेतु पंजीयन नवीनीकृत करने की कार्यवाही को दिनांक 22-04-2022 तक बढ़ाया जाता है। पत्र देखने हेतु क्लिक करें।
(21-03-2022) ई -कृषि यन्त्र अनुदान पोर्टल अंतर्गत पंजीकृत निर्माताओं के अवधि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 की अवधि हेतु पंजीयन नवीनीकरण के संबंध में। पत्र देखने हेतु क्लिक करें।
--XXX--
--XXX--

फार्म ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
‘‘किसान रथ’’ मोबाईल एप
कृषकों को प्रदेश के भीतर उनके अनाज के परिवहन को सुगम बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा ‘‘किसान रथ’’ मोबाईल एप शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से कृषक अनाज परिवहन हेतु ट्रेक्टर, ट्राली, ट्रक आदि को पहले से बुक करा सकेंगें।
भारत सरकार द्वारा पहले से "कस्टम हायरिंग’’ एप पर पंजीकृत सभी कस्टम हायरिंग केन्द्रों को ‘‘किसान रथ’’ एप पर भी पंजीकृत माना है। ऐसे कस्टम हायरिंग केन्द्रों को ‘‘किसान रथ’’ एप पर कार्य करने के लिये निम्नानुसार कार्यवाही करना होगा। -
- अपना पंजीकृत मोबाईल नंबर (जो कस्टम हायरिंग एप पर पंजीकृत किया गया है) को किसान रथ एप में डालकर "Forget Password" (पासवर्ड भूल गया) पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज कर आप अपना नया पासवर्ड दर्ज करें।
- अब आप किसान रथ एप पर भी पंजीकृत हो गये है एवं अपना कार्य प्रारंभ कर सकते है।
- एप के यूजर मेन्युल हेतु यहां क्लिक करें।
‘‘किसान रथ’’ एप डाउनलोड करने के लिये नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें -
गूगल प्ले स्टोर हेतु -
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.velocis.app.kishan.vahan&hl=en
कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालक इस प्रकार अनाज परिवहन हेतु कृषकों को ट्रेक्टर तथा ट्राली वाहन उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है।
---XXX---

कृषि यन्त्र एवं उपकरणों पर अनुदान की ऑनलाइन व्यवस्था
"ई- कृषि यन्त्र अनुदान" (DBT) के निर्देश देखने हेतु क्लिक करें