Diary / Calendar 2023 Diary/Calendar 2023
Logo
MPDAGE Logo

उद्देश्य

इस संचालनालय का प्रमुख दायित्व कृषि उत्पादन में वृध्दि हेतुयंत्रीकरण का विकास है। इस हेतु निम्न गतिविधियॉ संचालित की जा रही है।

  • विभिन्न कृषि कार्यो हेतु बैल चलित, हस्त चलित तथा शक्ति चलित उन्नत कृषि यंत्रों का अनुदान पर कृषकों को वितरण।
  • कम्बाईन हार्वेस्टर, पावर टिलर्स तथा 40 पी.टी.ओ. अश्वशक्ति तक के टे्रक्टर्स का अनुदान पर कृषकों को वितरण।
  • उन्नत कृषि यंत्रों के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोगी नवीनतम उन्नत कृषि यंत्रों के कृषकों के खेतों में प्रदर्षन।
  • किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों हेतु शासन द्वारा निर्धारित दरों पर मशीनें उपलब्ध कराना।
  • नवीन उन्नत कृषि यंत्रों के रख रखाव एवं समुचित उपयोग हेतु किसानों को प्रशिक्षण कराना।
  • सामूहिक रूप से यंत्रीकृत कृषि अपनाने से प्राप्त होने वाले लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करना।
  • प्रदेश की कृषि की विषिष्ट समस्याओं जैसे पड़त भूमि, छिटकवां पध्दति, नरवाई जलाना आदि के निदान में कृषि यंत्रों के उपयोग के प्रति किसानो को जागरूक करना।
  • कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में युवाओं के कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करना जिससे वे कृषि की उन्नति हेतु स्वयं के रोज़गार स्थापित कर अपना योगदान दें सकें।